सरकारी योजनाएं : पूर्ण परिचय

Sky Education Foundee




♣️ नमामि गंगे योजना ♣️


📚  नमामि गंगे योजना की शुरुआत गंगा नदी के संरक्षण एवं शुद्धि के लिए 10 जुलाई, 2014 को की गई थी !


📚  इस योजना की देख-रेख जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने किया !


📚  इस योजना को 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है !


📚  इस योजना के तहत अगले पांच वर्ष के लिए 2037 करोड रूपये आंवटित किए गए हैं !



♣️ प्रधानमंत्री जन-धन योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को की गई !


📚  इस योजना का नारा है: मेरा खाता, भाग्य विधाता !


📚  इस योजना के अन्तर्गत 1 लाख ₹ का दुर्घटना बीमा तथा 30,000 ₹ का जीवन बीमा का प्रावधान है !


📚  10 साल की आयु वर्ग से अधिक कोई भी व्यक्ति शून्य बैलेंस के साथ इस योजना के तहत एक बैंक खाता खोल सकता है !


♣️ मेक इंंन इंडिया ♣️


📚  मेक इंन इंडिया की शुरुआत 25 सितंबर, 2014 को की गई थी !


📚  इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य चालू वर्ष 2020 तक GDP मे विनिर्माण क्षेत्र के हिस्सेदारी को 16% से बढाकर 25% करना है !


♣️ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ♣️ 


📚  दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 25 सितंबर, 2014 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 98 वें जन्मतिथि पर शुरू की गई थी !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य तीन सालों 15 से 35 वर्ष की उम्र के अन्तर्गत आनेवाले 10 लाख ग्रामीण युवाओं को रोजगार वितरित करना है !


♣️ स्वच्छ भारत अभियान ♣️


📚  स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर, 2014 को की गई थी !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य  02 अक्टूबर, 2019 तक संपूर्ण भारत को स्वच्छ बनाना है !


📚  स्वच्छ भारत मिशन को क्रमशः शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है !


♣️ सांसद आदर्श ग्राम योजना ♣️


📚  सांसद आदर्श ग्राम योजना 11 अक्टूबर, 2014 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन पर शुरू की गई एक योजना है !


📚  इस योजना का लक्ष्य प्रत्येक सांसद द्वारा वर्ष 2019 तक तीन गाँव तथा वर्ष 2024 तक कुल 8 गाँवों को गोद लेकर विकसित करना है !


♣️ मिशन इंद्रधनुष अभियान ♣️


📚  मिशन इंद्रधनुष अभियान को भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी बच्चों को टिकाकरण के अंतर्गत लाने के लिए सुशासन दिवस के अवसर पर 25 सितंबर, 2014 को प्रारंभ किया था !


📚  इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाला इस अभियान का उद्देश्य 2020 तक संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना है !


📚  इस योजना के अंतर्गत 07 बीमारियों ( डिफ्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा और हेपेटाइटिस बी ) के लिए टीकाकरण किया जाता हैं !


♣️ पहल योजना ♣️


📚  पहल योजना को 01 जनवरी, 2015 को राष्ट्रव्यापी स्तर लागू किया गया था !


📚  यह योजना गिनीज़ वर्ल्ड में दर्ज किया गया है अर्थात् यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे प्रसिद्ध योजना है !


📚  इस योजना को DBTL ( Direct Benefit Transfer for LPG ) स्कीम के नाम से जाना जाता हैं !




♣️ हृदय योजना ♣️


📚  हृदय योजना की शुरुआत 21 जनवरी, 2015 को भारत के पुराने शहर, गाँव के विकास और वृद्धि के लिए की गई हैं !


📚  हृदय ( HRIDAY ) का पूर्ण रूप है : Heritage City Development and Augmentation Yojana.


📚  इस योजना को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य देश के चयनित 12 शहरों ( अजमेर, अमरावती, अमृतसर, बादामी, द्वारका, गया, काँचीपुरम, मथुरा, पुरी, वाराणसी, वेलाकन्नी, एवं वारंगल ) की सांस्कृतिक धरोहर को फिर से जीवित करना है !


♣️ बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना ♣️


📚  बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी, 2015 को पानीपत ( हरियाणा ) से शुरू की गई थी !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य लैंगिक समानता को बढावा देना और लिंगानुपात को ऊपर उठाना है !


📚  माधुरी दीक्षित को भारत सरकार द्वारा इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है !


📚  साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार द्वारा इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है !


♣️ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 08 अप्रैल, 2015 को की गई थी !


📚  MUDRA का पूर्णरूप है : Micro Units Development & Refinance Agency.


📚  इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन दिए जाते है - शिशु, किशोर तथा तरूण !


📚  मुद्रा योजना के तहत लोन प्रदान करने में किसी भी तरह की प्रोसेसिंग चार्ज नहीं की जाती हैं !


♣️ उजाला योजना ♣️


📚  उजाला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'बचत लैंप योजना' के स्थान पर 08 मई, 2015 को की गई थी!


📚  UJALA का पूर्णरूप है : Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All.


📚  इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली की खपत को कम करने के लिए LED बल्बों को कम मूल्य पर वितरित करना है !


♣️ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 09 मई, 2015 को कोलकाता से किया था !


📚  इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करना है !


📚  इस योजना के तहत बचत बैंक खाते के साथ 18 से 70 वर्ष आयु का कोई भी नागरिक 12₹ प्रति वर्ष का प्रीमियम भर कर 1 लाख से 2 लाख ₹ तक का दुर्घटना बीमा का लाभ हो सकता है !


♣️ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना को 09 मई, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था !


📚  इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीवन बीमा कवर प्रदान करना है !


📚  इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु का कोई भी भारतीय नागरिक 330₹ प्रतिवर्ष का प्रीमियम भरकर 02 लाख रूपये का जीवन बीमा का लाभ प्राप्त कर सकता है !


♣️ अटल पेंशन योजना ♣️


📚  अटल पेंशन योजना की शुरुआत 09 मई, 2015 को कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन सुविधा प्रदान करना है !


📚  यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रशासित है !


📚  इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति अपने द्वारा बैंक में जमा किए रूपये के आधार पर 1 हजार से 5 हजार तक पेंशन प्राप्त कर सकता है !


♣️ अमरूत योजना ♣️


📚  अमरूत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 24 जून, 2015 को की गई थी !


📚  AMRUT का पूर्णरूप है : Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation.


📚  इस योजना के अंतर्गत 100 स्मार्ट सिटी बनाने, 500 शहरों मे आधारभूत सुविधाओं का विकास करने तथा 2022 तक शहरी इलाकों मे सभी के लिए घर बनाने की योजना शामिल है !


♣️ स्मार्ट सिटी योजना ♣️


📚  स्मार्ट सिटी योजना की शुरुआत 25 जून, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना का उद्देश्य 2020 तक 161 चुने शहरों को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है !


♣️ प्रधानमंत्री आवास योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना को "सबके लिए आवास" के नाम से जाना जाता है !


📚  इस योजना का लक्ष्य 2022 तक 02 करोड़ नये हाउस का निर्माण करना है !


♣️ डिजिटल इंडिया मिशन ♣️


📚  डिजिटल इंडिया मिशन की शुरुआत 01 अक्टूबर, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं को इलेक्ट्रिक तरीक़े से जनता को उपलब्ध कराना है !


♣️ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत 01 जुलाई, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरीके से किसानों को पानी उपलब्ध कराना है !


📚  इस योजना का लक्ष्य 2020 तक किसानों की आय को दुगुना करना है !


♣️ स्कील इंडिया मिशन ♣️


📚  स्कील इंडिया मिशन की शुरुआत 15 जुलाई, 2015 को की गई !


📚  इस योजना का उद्देश्य 2022 तक देश के युवाओं का कौशल विकास करना है !


📚  इस योजना के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेन्दुलकर हैं !



♣️ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत 16 जुलाई, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी मुहैया कराना हैं!


♣️ दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना ♣️


📚  दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की शुरुआत 25 जुलाई, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य सभी गांवों का विघुतीकरण करना !


♣️ सागरमाला प्रोजेक्ट ♣️


📚  सागरमाला प्रोजेक्ट की शुरुआत 31 जुलाई, 2015 को की गई थी !


📚  इस योजना के अंतर्गत 12 बंदरगाहों को विश्व स्तरीय करने के लिए सात हजार करोड़ ₹ का बजट रखा गया है !


♣️ उदय योजना ♣️


📚  उदय योजना की शुरुआत 05 नवम्बर, 2015 को की गई थी ! 


📚  उदय (UDAY) का पूर्ण रूप Ujwal Discom Assurance Yojana है !


📚  इस योजना का मुख्य लक्ष्य बिजली वितरण कंपनियों का वित्तीय सुधार एवं घाटों से उबारना है !


📚  इस योजना से जुडने वाला पहला राज्य झारखंड है !


♣️ स्टार्ट अप इंडिया ♣️


📚  स्टार्ट अप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी, 2016 को की गई !


📚  इसका मुख्य उद्देश्य नये कारोबारियों को बढावा देना !


♣️ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ♣️


📚  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 01 मई, 2016 को की गई थी !


📚  इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के BPL परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन देना है !


♣️ दीक्षा पोर्टल ♣️


📚  दीक्षा पोर्टल की शुरुआत 05 सितंबर, 2017 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी !


📚  यह पोर्टल शिक्षक को ट्रेनिंग देने और सशक्त बनाने में सहायक है !




🔶 दोस्तों अगर Railway, SSC, Bank, Airforce etc की तैयारी कर रहे हो तो हमें फोलो करें हम आपके लिए डेली पोस्ट लाते है:- 



Youtube :- 

https://youtu.be/74CawswluKE


Facebook :- 

https://www.facebook.com/akashpalkanpur/


Google Plus :- 

https://plus.google.com/109835433272714942021


Whatsapp Group :- 

https://chat.whatsapp.com/FxpOaWFyobELv3aVqjE0fK


Twitter :- 

https://mobile.twitter.com/explore


Note :-  इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें


♻️ Post Editor:- आकाश पाल ♻️

📱📲 Contact Number:- 8004058305

 

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Comments

Popular posts from this blog

भारत के लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य

Hockey World Cup 2018