January 2019 Current Affairs
SKY EDUCATION
Founder:- Akash Pal
Contact No.- 7275751297, 8004058305
Like, Share and Subscribe our Youtube Channel 🙏🏻🙏🏻...
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://youtu.be/74CawswluKE
⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️⚫️⚪️
January 2019 Current Affairs
1. निम्नलिखित में से किस लेखक को हाल ही में श्रीलाल शुक्ल स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया है?
a. रामधारी सिंह दिवाकर
b. अमृतनंदन सिंह
c. विश्वतेज प्रताप
d. अश्मित सिंह ग्रेवाल
Answer:- a. रामधारी सिंह दिवाकर
विवरण: प्रसिद्ध कथाकार रामधारी सिंह दिवाकर को हाल ही में प्रतिष्ठित श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया. सुविख्यात साहित्यकार मृदुला गर्ग ने एक समारोह में दिवाकर को यह सम्मान प्रदान किया.
2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘प्रोजेक्ट गौशाला’ के तहत राज्य में अगले चार महीने में 1,00 गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. झारखंड
d. हिमाचल प्रदेश
Answer:- b. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार ने अगले चार महीने के भीतर ‘प्रोजेक्ट गोशाला’ के तहत 1000 गोशालाएं खोलने का फैसला किया है. इनमें एक लाख बेसहारा गोवंश की देख-रेख होगी और 40 लाख मानव दिवसों का निर्माण होगा.
3. वर्ष 2019 के अंतरिम बजट को निम्नलिखित में से किसके द्वारा पेश किया जायेगा?
a. अरुण जेटली
b. मनोहर पार्रिकर
c. पीयूष गोयल
d. नरेंद्र मोदी
Answer:- c. पीयूष गोयल
विवरण: वित्त मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई है कि वर्ष 2019-20 के लिए सरकार पूर्ण बजट की बजाये अंतरिम बजट पेश करेगी. अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.
4. भारत ने हाल ही में किस संगठन के साथ अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA)-2021 में भाग लेने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. UNDP
b. OECD
c. AFP
d. EU
Answer:- b. OECD
विवरण: केंद्र सरकार ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा 2021 में आयोजित किये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA) में भाग लेने का फैसला लिया है.
5. यूएई और सऊदी अरब द्वारा लॉन्च की गई साझा डिजिटल करेंसी का क्या नाम है?
a. अबेर (Aber)
b. कुबेर (Kuber)
c. कोफ्का (Kofka)
d. रामपा (Rampa)
Answer:- a. अबेर (Aber)
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने हाल ही में संयुक्त डिजिटल करेंसी ‘अबेर’ (Aber) लॉन्च की है. इस संयुक्त डिजिटल मुद्रा का उपयोग दोनों देशों के मध्य ब्लॉकचेन तथा डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के बीच वित्तीय भुगतान के लिए किया जायेगा.
6. केंद्र सरकार ने पीएचडी छात्रों को मिलने वाली रिसर्च फेलोशिप में बढ़ोतरी करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) को 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर कितने रुपये प्रति माह कर दिया है?
a. 31,000 रुपये
b. 30,000 रुपये
c. 40,000 रुपये
d. 35,000 रुपये
Answer:- a. 31,000 रुपये
विवरण: सरकार ने पीएचडी छात्रों को मिलने वाली रिसर्च फेलोशिप में 25-30% की बढ़ोतरी करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) को 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 31,000 रुपये प्रति माह कर दिया है.
7. किस आईआईटी टीम ने नदी की धारा से बिजली बनाने वाला डिवाइस टेस्ट किया?
a. आईआईटी-रूड़की
b. आईआईटी-दिल्ली
c. आईआईटी-मद्रास
d. आईआईटी-कानपुर
Answer:- b. आईआईटी-रूड़की
विवरण: आईआईटी-रूड़की की टीम ऐसा तैरने वाला डिवाइस टेस्ट कर रही है जो नदी के बहते पानी की गति का उपयोग कर बिजली उत्पन्न कर सकता है.
8. केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किस राज्य के कोटपूतली स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया?
a. बिहार
b. झारखंड
c. राजस्थान
d. पंजाब
Answer:- c. राजस्थान
विवरण: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान के कोटपूतली स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया. इस संयंत्र से उत्पन्न होनी वाली बिजली से पूरा विद्यालय रोशन होगा और साथ ही अतरिक्त ऊर्जा का लाभ कोटपूतली के परिवारों को भी मिलेगा.
9. केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने किस राज्य में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया?
a. सिक्किम
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड
Answer:- a. सिक्किम
विवरण: केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने सिक्किम में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया हैं. इस परियोजना का उद्घाटन सिक्किम के गंगटोक में जीरो पॉइंट में किया गया है.
10. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए 'वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक' में किस देश को 78वें स्थान पर रखा गया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत
Answer:- d. भारत
विवरण: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए 'वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक' में भारत को 78वं पर रखा है. एशिया प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार और प्रेस स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब स्थिति वाले मामले में देश का नाम रखा गया.
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी 2019 को किस राज्य में 'नमक सत्याग्रह स्मारक' का उद्घाटन किया?
a. गुजरात
b. दिल्ली
c. हरियाणा
d. महाराष्ट्र
Answer:- a. गुजरात
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जनवरी 2019 को गुजरात के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का उद्घाटन किया. भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दांडी में 110 करोड़ रुपये के खर्च से 15 एकड़ में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का निर्माण किया गया है.
12. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित स्वस्थ भारत यात्रा के तहत किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया?
a. हरियाणा
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. उत्तर प्रदेश
Answer:- c. तमिलनाडु
विवरण: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने “इट राईट इंडिया पहल” के लिए स्वस्थ भारत यात्रा की शुरुआत की थी. इसमें ओवरआल सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार तमिलनाडु को दिया गया.
13. डार्लिंग नदी किस देश में स्थित है जहां हाल ही में सूखे के कारण हज़ारों मछलियां मरी हुई पाई गईं?
a. जर्मनी
b. ऑस्ट्रेलिया
c. श्रीलंका
d. दक्षिण कोरिया
Answer:- b. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती पश्चिम न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक छोटे से शहर मेनिन्डी में डार्लिंग नदी में सूखे के कारण हज़ारों मछलियां मरी हुई पाई गईं. यह क्षेत्र हजारों किलोमीटर फैले मुर्रे-डार्लिंग नदी तंत्र का हिस्सा है, जिसे देश के कृषि क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है.
14. हाल ही में आयोजित साहित्य अकादमी पुरस्कार समारोह में हिंदी भाषा के लिए किस साहित्यकार को पुरस्कृत किया गया?
a. एस. रामकृष्णन
b. वीणा ठाकुर
c. चित्रा मुद्गल
d. अनीस सलीम
Answer:- c. चित्रा मुद्गल
विवरण: हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुदगल सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पचहत्तर वर्षीय चित्रा मुद्गल को उनकी रचना ‘पोस्ट बॉक्स नंबर 203 नाला सोपारा’ पर यह पुरस्कार दिया गया जो किन्नर के जीवन पर आधारित है.
15. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विश्व का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की घोषणा की गई. इस एक्सप्रेस-वे का क्या नाम रखा गया है?
a. श्रीराम एक्सप्रेस-वे
b. हनुमान एक्सप्रेस-वे
c. आर्यवर्त एक्सप्रेस-वे
d. गंगा एक्सप्रेस-वे
Answer:- d. गंगा एक्सप्रेस-वे
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 600 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ बनाने के फैसले पर मुहर लगाई गई है.
16. हाल ही में सीरिया और ईरान ने निम्न में से कितने समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. 12
b. 15
c. 11
d. 18
Answer:- c. 11
विवरण: सीरिया और ईरान ने 11 समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक "दीर्घकालिक सामरिक रणनीतिक आर्थिक सहयोग" समझौता शामिल है.
17. किस देश के नाविक ज़ॉन-लूक वैन डेन हीड ने 29 जनवरी 2019 को 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के ज़रिए समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली?
a. फ्रांस
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
Answer:- a. फ्रांस
विवरण: फ्रेंच नाविक ज़ॉन-लूक वैन डेन हीड ने 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के ज़रिए समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली.
18. केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर किस राज्य को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. महाराष्ट्र
d. पंजाब
Answer:- c. महाराष्ट्र
विवरण: केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर महाराष्ट्र को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है.
19. किस आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन और सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. नीति आयोग
b. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
c. चुनाव आयोग
d. योजना आयोग
Answer:- b. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
विवरण: राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन और सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
20. भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल कितने हाथी कैद में हैं?
a. 3,454
b. 4,454
c. 1,454
d. 2,454
Answer:- d. 2,454
विवरण: भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल 2,454 हाथी कैद में हैं जिनमें से 58% असम (905) और केरल (518) में हैं. बतौर सर्वे, 2454 हाथियों में एक-तिहाई गैर-कानूनी रूप से निजी कैद में हैं.
21. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता है?
a. नोवाक जोकोविच
b. राफेल नडाल
c. रेजर फेडरर
d. स्टीफेंस टिट्सीपस
Answer:- a. नोवाक जोकोविच
विवरण: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप में एकतरफा फाइनल मैच के दूसरे क्रम के राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराया. वे इसी के साथ रिकॉर्ड सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.
22. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में निम्नलिखित में से किसने ख़िताब जीता है?
a. नाओमी ओसाका
b. पेत्रा क्वितोवा
c. सेरेना विलियम्स
d. केरोलिना प्लिस्कोवा
Answer:- a. नाओमी ओसाका
विवरण: जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया बल्कि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई हैं.
23. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) को राष्ट्र को समर्पित किया?
a. महाराष्ट्र
b. मध्य प्रदेश
c. केरल
d. ओडिशा
Answer:- c. केरल
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को केरल में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) राष्ट्र को समर्पित किया.
24. वर्ष 2019 में भारत रत्न के लिए निम्नलिखित में से किसके नाम की घोषणा नहीं की गई है?
a. भूपेन हज़ारिका
b. शफाउल्ला खान
c. नानाजी देशमुख
d. प्रणब मुखर्जी
Answer:- b. शफाउल्ला खान
विवरण: राष्ट्रपति भवन की ओर से 25 जनवरी 2019 को जारी जानकारी में घोषणा की गई कि वर्ष 2019 में तीन हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिया जायेगा. इसमें नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई.
25. भारत की सबसे तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गई है?
a. वंदे भारत एक्सप्रेस
b. भारत माता एक्सप्रेस
c. स्वदेश एक्सप्रेस
d. लोहिया-पटेल एक्सप्रेस
Answer:- a. वंदे भारत एक्सप्रेस
विवरण: देश में ही निर्मित ट्रेन-18 का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ‘होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में यह घोषणा की है. ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है.
26. निम्न में से किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं?
a. साइना नेहवाल
b. ज्वाला गुट्टा
c. सुनीला आपटे
d. रितुपर्णा दास
Answer:- a. साइना नेहवाल
विवरण: साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं. दरअसल, फाइनल के पहले गेम में साइना की विपक्षी खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन 10-4 की बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन घुटने में चोट लगने के चलते वह मैच से बाहर हो गईं. साइना पिछले साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई थीं.
27. नासा के अनुसार, जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर कितने साल पूरे कर लिए हैं?
a. 20 साल
b. 24 साल
c. 15 साल
d. 10 साल
Answer:- c. 15 साल
विवरण: नासा ने बताया है कि जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर 15 साल पूरे कर लिए हैं. नासा के अनुसार, इस रोवर को मंगल पर 90 दिनों (मार्स) और 1.006 किलोमीटर दूरी के लिए भेजा गया था लेकिन अब तक इसने करीब 45 किलोमीटर और 5,000 दिन (मार्स) पूरे कर लिए हैं.
28. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम कितने हजार रुपये पेंशन दी जाएगी?
a. 10 हजार
b. 20 हजार
c. 25 हजार
d. 18 हजार
Answer:- d. 18 हजार
विवरण: रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम ₹18,000 पेंशन दी जाएगी. यह प्रावधान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा. इससे पहले, 7वें वेतन आयोग ने विकलांग सैनिकों को स्लैब के आधार पर पेंशन देने का सुझाव दिया था जिसकी सेवानिवृत्त सैनिकों ने आलोचना की थी.
29. राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास कितने केस लंबित हैं?
a. 4,419
b. 5,205
c. 6,202
d. 5,419
Answer:- a. 4,419
विवरण: राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास 4,419 केस लंबित हैं जबकि निचली अदालत के हरेक जज के समक्ष लंबित मुकदमों की संख्या 1,288 है.
30. आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर कितने मैचों का बैन लगाया है?
a. 10
b. 05
c. 04
d. 03
Answer:- c. 04
विवरण: आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर चार मैचों का बैन लगाया है. वहीं, अब सरफराज़ मौजूदा सीरीज़ के आखिरी 2 वनडे और आगामी टी-20 सीरीज़ के 2 मैच नहीं खेल पाएंगे.
31. ‘जिंदगीनामा’ नामक उपन्यास की प्रसिद्ध हिंदी लेखिका का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. कृष्णा सोबती
b. अमृता घोष
c. देविका खत्री
d. ममता कालिया
Answer:- a. कृष्णा सोबती
विवरण: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का 25 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में निधन हो गया. वे 93 वर्ष की थीं. ‘सूरजमुखी अंधेरे के’, ‘डार से बिछुड़ी’, ‘जिंदगीनामा’ आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं.
32. निम्नलिखित में से किस राज्य का स्थापना दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है?
a. तेलंगाना
b. हिमाचल प्रदेश
c. झारखंड
d. मध्य प्रदेश
Answer:- b. हिमाचल प्रदेश
विवरण: केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था और इस तरह यह देश का 18वां राज्य बना था.
33. हाल ही में किस देश की सरकार को अमेरिका ने अवैध घोषित करते हुए विपक्षी दल के नेता को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता प्रदान की है जबकि रूस ने वर्तमान राष्ट्रपति की सरकार का समर्थन किया है?
a. सीरिया
b. तंज़ानिया
c. यूक्रेन
d. वेनेज़ुएला
Answer:- d. वेनेज़ुएला
विवरण: अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सरकार को अवैध घोषित करते हुए गोइदो का समर्थन किया जबकि रूस और सहयोगी देशों ने मादुरो को समर्थन दिया है.
34. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था के तहत तैयार की गई ग्लोबल कमीशन ऑन फ्यूचर ऑफ़ वर्क रिपोर्ट जारी की गई है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
c. विश्व बैंक
d. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
Answer:- d. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
विवरण: ग्लोबल कमीशन ऑन फ्यूचर ऑफ़ वर्क रिपोर्ट में आईएलओ द्वारा कामकाज की दुनिया में आए अभूतपूर्व परिवर्तनों के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिये दुनिया भर की सरकारों से उचित कदम उठाने का आह्वान किया गया है.
35. हाल ही में किस राज्य द्वारा स्टेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स गठित किये जाने की घोषणा की गई है?
a. कर्नाटक
b. गुजरात
c. तेलंगाना
d. पश्चिम बंगाल
Answer:- c. तेलंगाना
विवरण: तेलंगाना में बाघों के संरक्षण के लिये स्टेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स गठित की जाएगी. तेलंगाना सरकार ने राज्य में स्थित दोनों अभयारण्यों में बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके संरक्षण के मद्देनज़र यह फैसला किया है.
36. वसीम जाफर कितने बार रणजी ट्रॉफी के एक सीज़न में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं?
a. दो बार
b. तीन बार
c. चार बार
d. एक बार
Answer:- a. दो बार
विवरण: वसीम जाफर दो बार रणजी ट्रॉफी के एक सीज़न में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
37. भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार योजना के लिए निम्नलिखित किस देश को आमंत्रित किया हैं?
a. चीन
b. रूस
c. जापान
d. नेपाल
Answer:- a. चीन
विवरण: भारत वर्ष 2030 तक अपनी परिवहन प्रणाली को ई-वाहनों पर निर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है और इसके लिए उसने चीन की कंपनियों से देश के ई-वाहन बाजार में निवेश करने का आह्वान किया है.
38. निम्नलिखित में से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a. राष्ट्रीय जल दिवस
b. राष्ट्रीय मृदा दिवस
c. राष्ट्रीय बालिका दिवस
d. राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Answer:- d. राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विवरण: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आठवां मतदाता दिवस 25 जनवरी 2019 को देश भर में मनाया गया. इस महत्त्वपूर्ण दिवस का आयोजन सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है और साथ ही यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना बहुत ज़रूरी है.
39. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट के अनुसार, किस देश में वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. पाकिस्तान
Answer:- c. भारत
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2019 और 2020 में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा.
40. निम्न में से किस बैंक ने 24 जनवरी 2019 को रवनीत सिंह गिल को बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित किया है?
a. यस बैंक
b. देना बैंक
c. पंजाब बैंक
d. सिटी बैंक
Answer:- a. यस बैंक
विवरण: यस बैंक ने रवनीत सिंह गिल को बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चुन लिया है. वे 01 मार्च 2019 या उससे पहले पदभार संभाल सकते हैं.
41. प्रधानमंत्री ने हाल ही में किस राज्य में स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद नामक नया एनएच-52 राष्ट्र को समर्पित किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. तेलंगाना
c. मध्य प्रदेश
d. महाराष्ट्र
Answer:- d. महाराष्ट्र
विवरण: प्रधानमंत्री ने चार लेन का महाराष्ट्र स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद एनएच-211 (नया एनएच-52) राष्ट्र को समर्पित किया. चार लेन के उस्मानाबाद राजमार्ग से सोलापुर का महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से संपर्क सुधर जायेगा.
42. केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जल संसाधन मंत्रालय की किस मासिक पत्रिका का हाल ही में विमोचन किया?
a. जल चर्चा
b. पानी अमृत
c. जल-जीवन
d. अमृत-धारा
Answer:- a. जल चर्चा
विवरण: केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका ‘जल चर्चा’ का विमोचन किया.
43. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश का क्या नाम है?
a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. जापान
Answer:- d. जापान
विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, इस सूची में भारत 79वें पायदान पर है.
44. येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ किस देश से हुआ था?
a. ब्रिटेन
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. बेल्जियम
Answer:- c. फ्रांस
विवरण: फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है. फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है.
45. प्रसार भारती ने निम्नलिखित में से आकाशवाणी की किस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति दी है?
a. सांध्य कार्यक्रम
b. समाचार
c. लोकरुचि कार्यक्रम
d. कला-शिल्प कार्यक्रम
Answer:- b. समाचार
विवरण: केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने निजी एफ.एम. प्रसारकों के साथ आकाशवाणी के समाचार साझा करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
46. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर कितने स्थान पर आ गया है?
a. 72वें
b. 75वें
c. 79वें
d. 69वें
Answer:- c. 79वें
विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, जापानी पासपोर्ट लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है और भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर 79वें स्थान पर आ गया है.
47. अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार कितने साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई?
a. दो साल
b. तीन साल
c. चार साल
d. सात साल
Answer:- d. सात साल
विवरण: अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार सातवें साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई. इस दौरान बोइंग को 143.7 अरब डॉलर मूल्य के कुल 893 विमानों का ऑर्डर मिला था.
48. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?
a. 35%
b. 25%
c. 55%
d. 45%
Answer:- b. 25%
विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में 25% की बढ़ोतरी की है. मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं के अखबारों समेत मझोले व छोटे अखबारों को बड़ा फायदा होगा.
49. विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा?
a. 2030
b. 2020
c. 2040
d. 2021
Answer:- a. 2030
विवरण: विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा.
50. किस राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. कर्नाटक
c. पंजाब
d. तमिलनाडु
Answer:- a. अरुणाचल प्रदेश
विवरण: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया. सियांग नदी पर बने 300 मीटर लंबे इस पुल की वजह से यिंगकियोंग से तुतिंग शहर के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर कम हो गई है.
51. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
a. हरियाणा
b. गुजरात
c. हिमाचल प्रदेश
d. असम
Answer:- b. गुजरात
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों (सामान्य श्रेणी) को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद गुजरात द्वारा सबसे पहले इसे लागू किये जाने की घोषणा की गई.
52. मेसेडोनिया द्वारा हाल ही में देश का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है?
a. ग्रेट वेस्ट नेशन
b. यूटोपिया
c. एलडोराडो
d. उत्तरी मेसेडोनिया
Answer:- d. उत्तरी मेसेडोनिया
विवरण: मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य रख लिया है. मेडोनिया के इस निर्णय से ग्रीस के साथ उसका पिछले कई वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है.
53. केंद्र सरकार द्वारा कुंभ मेले के दौरान मौसम की जानकारी के लिए किस नाम से विशेष मोबाइल एप्प सेवा जारी की गई है?
a. कुंभ मेला मौसम सेवा
b. प्रयागराज मौसम सेवा
c. कुंभ मौसम पूर्वानुमान सेवा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer:- a. कुंभ मेला मौसम सेवा
विवरण: कुंभ मेले के दौरान मौसम की जानकारी के लिए आज एक विशेष ऐप ‘कुंभ मेला मौसम सेवा’ के नाम से जारी किया गया. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने यह ऐप जारी किया.
54. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. सचिन पायलट
b. अरविन्द गौड़
c. डॉ. सी पी जोशी
d. डॉ. आर के मदान
Answer:- c. डॉ. सी पी जोशी
विवरण: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डॉ. सी पी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष होंगे.
55. जीएसटी कम्पोजीशन योजना के तहत कारोबारियों को अप्रैल 2019 से कितनी राशि तक की छूट देने की घोषणा की गई है?
a. डेढ़ करोड़ रुपये
b. दो करोड़ रुपये
c. ढाई करोड़ रुपये
d. तीन करोड़ रुपये
Answer:- a. डेढ़ करोड़ रुपय
विवरण: जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि कम्पोजीशन योजना के तहत 01 अप्रैल 2019 से एक करोड़ रुपये की यह सीमा बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये हो जाएगी.
56. निम्नलिखित में से किस नोबल पुरस्कार विजेता द्वारा हाल ही में श्वेत और अश्वेत लोगों की बौद्धिक क्षमता अलग-अलग होने का दावा किये जाने पर उनसे उनकी पुरानी प्रयोगशाला ने उनसे 3 मानद सम्मान छीन लिए हैं?
a. रोबर्ट ह्यूम
b. बेन एडवर्ड
c. जेम्स वॉटसन
d. सैम बटलर
Answer:- c. जेम्स वॉटसन
विवरण: डीएनए संरचना की खोज में मदद के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाज़े गए वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन ने दावा किया था कि श्वेत व अश्वेत लोगों की बौद्धिक क्षमता अलग-अलग होती हैं, जिसके बाद उनकी पुरानी प्रयोगशाला ने उनसे 3 मानद सम्मान छीन लिए हैं.
57. चुनाव आयोग ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को कौन सा चुनाव चिन्ह दिया है?
a. क्रिकेट बैट
b. बाल्टी
c. पेन
d. चाबी
Answer:- d. चाबी
विवरण: चुनाव आयोग ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को चुनाव चिह्न चाबी आवंटित किया है. उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे शिवपाल की नई पार्टी का पंजीकरण अक्टूबर 2018 को हुआ था.
58. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ताईवान की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है?
a. सु त्सेंग-चांग
b. आई यिंग वांग
c. हो रे मिन
d. वेंग उन मिन
Answer:- a. सु त्सेंग-चांग
विवरण: सु त्सेंग-चांग ने ताईवान की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. ताईवानी नेता त्साई इंग-वेन ने हाल ही में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) की पूर्व प्रमुख सु त्सेंग-चांग को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.
59. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्न में से किस राज्य में बलांगिर-बिचुपाली रेल लाइन का उद्घाटन किया तथा सोनपुर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी?
a. तमिलनाडु
b. तेलंगाना
c. ओड़िशा
d. गोवा
Answer:- c. ओड़िशा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बलांगिर का दौरा किया जहाँ उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ तथा शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने बलांगिर-बिचुपाली रेल लाइन का उद्घाटन किया तथा सोनपुर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी.
60. निम्नलिखित में से किस फिल्म ने लॉस एंजिलस के सांता मोनिका स्थित बार्कर हैंगर में हुये 24वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हासिल किये?
a. रोड
b. रोमा
c. उरी
d. ज़ीरो
Answer:- b. रोमा
विवरण: रोमा नामक फिल्म ने लॉस एंजिलस के सांता मोनिका स्थित बार्कर हैंगर में हुये 24वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हासिल किये. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और सर्वश्रेष्ठ छायांकन के पुरस्कार मिले.
61. मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता कितने साल के लिए निलंबित कर दी है?
a. चार साल
b. सात साल
c. आठ साल
d. तीन साल
Answer:- d. तीन साल
विवरण: महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता तीन साल के लिए निलंबित कर दी है.
62. किस राज्य के डी. गुकेश 15 जनवरी 2019 को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए?
a. तमिलनाडु
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. असम
Answer:- a. तमिलनाडु
विवरण: तमिलनाडु के डी. गुकेश 15 जनवरी 2019 को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए. 12 साल, 7 महीने और 17 दिन के गुकेश ने यह उपलब्धि 17वीं दिल्ली इंटरनैशनल ओपन चेस टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पाकर हासिल की. वहीं, सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड सर्गेई कार्जाकिन (12 वर्ष, 7 महीने) के नाम है.
63. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से किस बीजेपी सांसद को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया है?
a. अनुराग ठाकुर
b. हरीश द्विवेदी
c. विजय चक्रवर्ती
d. राम प्रसाद शर्मा
Answer:- a. अनुराग ठाकुर
विवरण: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया है.
64. गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और किस देश के यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे?
a. चीन
b. रूस
c. भूटान
d. जापान
Answer:- c. भूटान
विवरण: गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और भूटान यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे.
65. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का कितने वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है?
a. 143 वर्ष
b. 113 वर्ष
c. 103 वर्ष
d. 123 वर्ष
Answer:- b. 113 वर्ष
विवरण: गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का 113 वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है.
66. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और कितने लाख लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है?
a. 5 लाख
b. 8 लाख
c. 10 लाख
d. 6 लाख
Answer:- d. 6 लाख
विवरण: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और 6 लाख लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है.
67. केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में कितने फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की है?
a. 20 फीसदी
b. 10 फीसदी
c. 30 फीसदी
d. 40 फीसदी
Answer:- a. 20 फीसदी
विवरण: केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना पुलिस में महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा.
68. क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी ने पहली बार तीनों आईसीसी अवॉर्ड्स (क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर) एक साथ अपने नाम किए हैं?
a. जो रूट
b. हेनरी निकोलस
c. ए बी डिविलियर्स
d. विराट कोहली
Answer:- d. विराट कोहली
विवरण: क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने एक ही साल में तीनों बड़े आईसीसी अवॉर्ड्स (क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर) अपने नाम किए हैं.
69. आईसीसी द्वारा घोषित टीम ऑफ़ द इयर-2018 का कप्तान निम्नलिखित में से किसे बनाया गया है?
a. केन विलियमसन
b. विराट कोहली
c. एम.एस. धोनी
d. टॉम लैथम
Answer:- b. विराट कोहली
विवरण: विराट कोहली आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुने गए और दोनों टीमों के कप्तान नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीते.
70. निम्नलिखित में से किस लुप्तप्राय प्रजाति की डॉल्फिन को हाल ही में बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप देखा गया है?
a. चार्मवुड डॉल्फिन
b. हंपबैक डॉल्फिन
c. डाइविंग डॉल्फिन
d. गंगा रिवर डॉल्फिन
Answer:- b. हंपबैक डॉल्फिन
विवरण: हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र के बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप लुप्तप्राय हंपबैक डॉल्फ़िन (Humpback Dolphins) के एक समूह को देखा गया. सामान्य तौर पर हंपबैक डॉल्फिन महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग क्षेत्रों से सटे तटीय इलाके में देखी जाती हैं.
71. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है?
a. वर्ल्ड बैंक
b. यूनेस्को
c. ऑक्सफैम
d. फ़ोर्ब्स
Answer:- c. ऑक्सफैम
विवरण: ऑक्सफैम रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में प्रतिदिन 2,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इस दौरान, देश के शीर्ष एक प्रतिशत अमीरों की संपत्ति में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि 50 प्रतिशत गरीब आबादी की संपत्ति में महज तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
72. निम्नलिखित में से किस कम्पनी ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है?
a. एमवे
b. एलआईसी
c. रिलायंस
d. टाटा ग्रुप
Answer:- b. एलआईसी
विवरण: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस अधिग्रहण के साथ एलआईसी अब आईडीबाईआई बैंक में बहुलांश शेयरधारक हो गया है.
73. किस देश के राष्ट्रीय बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जापान
Answer:- a. नेपाल
विवरण: नेपाल राष्ट्र बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाली नागरिकों को भारत के अतिरिक्त किसी अन्य देश में 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के नोट ले जाने और लाने की अनुमति नहीं होगी.
74. फ्रांस और किस देश ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. श्रीलंका
d. जर्मनी
Answer:- d. जर्मनी
विवरण: फ्रांस और जर्मनी ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है.
75. रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मांग के मामले में निम्न में से कौन सा देश वर्ष 2019 में चीन को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है?
a. रूस
b. नेपाल
c. भारत
d. पाकिस्तान
Answer:- c. भारत
विवरण: रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मांग के मामले में भारत वर्ष 2019 में चीन को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है. फिलहाल, इस मामले में अमेरिका पहले पायदान पर है.
76. किस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुना गया है?
a. ऋषभ पंत
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. दिनेश कार्तिक
d. नमन ओझा
Answer:- a. ऋषभ पंत
विवरण: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुने गए हैं. पिछले साल पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे.
77. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को दिए गए 10 प्रतिशत के आरक्षण में से कितने प्रतिशत राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा?
a. 7%
b. 8%
c. 5%
d. 4%
Answer:- c. 5%
विवरण: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को दिए गए 10% के आरक्षण में से 5% राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा.
Comments
Post a Comment
Thanks for Read the Post